फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: सवारियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 20 घायल

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 07:21 PM IST

उरई में शुक्रवार को कोंच से उरई आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। कोंच-उरई मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी बसों का संचालन होता है और यह मार्ग यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख साधन है। ऐसे में इस हादसे ने यात्री सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें