उरई के रामकुंड क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने की तैयारी में पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम संबंध पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति से चल रहा था और दोनों साथ रहने के लिए घर से निकल रहे थे। जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला के परिजन जेल पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।