दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रही महिला की डेढ़ साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला उसे लेकर जालौन स्थित अपने गांव आई, तो कोहराम मच गया। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी हत्या की है, जबकि परिजन महिला व उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है