अज्ञात कारणों के चलते देर रात अस्थायी चार दुकानों में आग लग गई। इससे एक दुकान में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों के बाहर आए तो जलती दुकानें देखकर दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानों के पास ही पेट्रोल पंप भी था। इससे लोगों में खलबली मची रही। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बनी टट्टर की चार दुकानों में रविवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से रामजी की दुकान में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए और दमकल कर्मियों को सूचना दी।