एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प-डेस्क, साइबर हेल्प-डेस्क, हवालात मालखाना जब्त व सीज वाहनों आदि का निरीक्षण किया। थाना के अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि महिला संबंधी अपराधों में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।