स्वस्थ्य जीवन के लिए सभी योग को अपना रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जालौन में भारतीय किसान यूनिन के किसानों ने किसी और ही मकसद से योगा किया। जालौन के किसानों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई गोलीबारी और पूरे देश के किसानों की हालत पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए झांसी कानपुर हाईवे पर जाम लगाकर योग किया, जिससे तकरीबन 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।