हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई, मुगलगढ़ी पर 2 जुलाई को साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद हुए हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो से दो बातें निकल कर आ रही हैं कि एक तो अनुयायी-सेवादारों की इतनी भीड़ थी कि वहां पर भगदड़ होने पर बड़ा हादसा होना लाजमी था, दूसरी प्रमुख बात यह कि साकार हरि बाबा का कार्यक्रम जिस खेत में हुआ, वह पहले से ही गीला था, वह भी इतने बड़े हादसे का सबब बना है।