श्री गोवर्धन धाम खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में पांच से सात मई तक मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव सादाबाद में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ पांच मई को शाम पांच बजे श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम से होगा। महिलाएं श्याम नाम की मेहंदी रचाएंगी। शाम को ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।