हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में 31 जुलाई सुबह उस समय में हड़कंप मच गया, जब लोगों को खेत में एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। महिला की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।