हाथरस में सासनी कोतवाली अंतर्गत गांव बसगोई में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं गांव बिर्रा में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। साथ ही ईट-पत्थर भी फिंके। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। एक पक्ष के लोगों ने गांव में अन्य गांव से लड़के बुलाकर जमकर मारपीट एवं फायरिंग भी की।