सहपऊ ब्लॉक के ग्राम पंचायत थरौरा में हुए प्रधान पद के चुनाव में मालती यादव 99 मतों से विजय घोषित हो गईं हैं। एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना में मालती यादव को 831, नीरज को 732, नरेंद्र को 9, आशीष को 8, अरविंद कुमार को 3 और धर्मेंद्र को 1 वोट मिला। 71 वोट निरस्त हुए हैं।