हाथरस की जिला पंचायतराज अधिकारी को केंद्रीय मंत्री के नाम से धमकाने और अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जनपद के पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत व सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। धमकाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विकास भवन पर हंगामा किया।