फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस शहर के कई मोहल्लों में पानी न आने से परेशान हैं लोग, कई जगह की शिकायत कोई सुनता ही नहीं

हाथरस शहर की आवास विकास कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में पानी न आने को लेकर लोगों ने आगरा रोड जाम किया। तमाम स्कूली वाहनों सहित बस व ट्रक जाम में फंस गए। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से पानी की समस्या के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। अमृत योजना के तहत गहरी पाइपलाइन डालने के कारण सबमर्सिबल भी खराब हो गई है। आगरा रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने जाम लगाया जाने के बावजूद करीब 20 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताला पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें