हाथरस में पीएम आवास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जड़ें नगर निकायों से डूडा तक फैली हुई हैं। नगर पालिका हाथरस की पकड़ी गई महिला कर्मचारी पर जून 2025 में रुपये मांगने के आरोप लगे थे, जिस पर उसे पटल से हटा दिया गया था। बाद में कर्मचारी को फिर से तैनात कर दिया गया था। इधर पीएम आवास में ही डूडा के कर्मचारी के खिलाफ भी सीडीओ स्तर से जांच चल रही है