कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोझिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 14 मार्च शाम को रंजिश में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी निपुण अग्रवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।