कोतवाली हाथरस गेट अंतर्गत हातिसा के निकट होंडा सिटी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंच कर कार सवार एलआईसी के विकास अधिकारी को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा। गंभीर हालत में चिकित्सक ने कार चालक को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।