हाथरस के थाना सासनी पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। उसका एक अन्य साथी वहां से मौका देखकर भाग गया। पकड़े गए बदमाश पर पहले से चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के 28 मुकदमे हाथरस , अलीगढ, आगरा, दिल्ली में दर्ज हैं।