हाथरस के सिकंदराराव-कासगंज रोड पर गांव निहालपुर के पास सुबह लगभग सात बजे दो रोडवेज बस आपस में भिड़ गईं। भिड़ंत में 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में हाथरस और अलीगढ़ के यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इनमें से चार गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। टक्कर के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि कासगंज की तरफ जा रही रोडवेज बस ने तेज गति से तेल के टैंकर को ओवरटेक किया। इतने में सामने रोडवेज की दूसरी बस आ गई और दोनों बस आपस में तेजी से भिड़ गईं।