18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हाथरस लोकसभा सीट के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ के क्रीड़ा स्थल ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना अब गायब हो गया है।