थाना हाथरस गेट निवासी अभिनव भारद्वाज के अपहरण के संबंध में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। अपहृत की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया गया। एसटीएफ व हाथरस पुलिस के प्रयास से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में 1 अभियुक्त घायल था 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।