हाथरस में ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार से गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाराज की 54वीं रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।