गांव सराय में बंच केबल को लेकर मेघ सिंह के मकान के पास विद्युत लाइन का खंभा मकान की तरफ आ रहा था। इसे लेकर मेघ सिंह और विद्युत कर्मचारियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस और जरैरा चौकी के पुलिस कर्मी सादा वर्दी में पहुंच गए। मेघ सिंह के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। इस बात को लेकर गांव में तनाव बढ़ गया।