भीषण गर्मी के बीच महिलाओं का रुझान अब कॉटन के को-ऑर्ड सेट (कोट सेट) की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आरामदायक कपड़े, आकर्षक डिजाइनों और किफायती कीमतों के चलते ये परिधान इस सीजन में महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं। शहर के रेडीमेड परिधान बाजारों और बुटीक पर इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।