फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री ने साइकिल से की सासनी के गांव-गांव तक यात्रा

19 जुलाई को भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने साइकिल से सासनी के गांव-गांव तक की यात्रा की। सुबह करीब 10 बजे हनुमान चौकी से यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भाजपाई ई-रिक्शा और गाड़ियों से उनके पीछे चले। नगला रूद में राजीव शर्मा ने उनका स्वागत किया। सुसायत में पंचायत भवन में अरविंद तोमर ने उनका अभिनंदन किया और उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। लढौता में हरेंद्र उर्फ भूरा मास्टर ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रुदायन पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीण भी सुबह साइकिल चलाएं ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे। यतेंद्र शर्मा ने स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों से साइकिल चलाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें