फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में संडीला में ज्वैलरी शॉप और दूध डेयरी में चोरी

नगर में चोरों ने मंगलवार रात एक ज्वैलरी शॉप और एक दूध डेयरी को निशाना बनाया। ज्वैलरी शॉप से 20 हजार रुपये और डेढ़ किलो चांदी चोर चोरी कर ले गए। दूध डेयरी से 40 हजार रुपये और कुछ अभिलेख चोरी हुए हैं। चोरों ने फास्टफूड की दुकान की छत तोड़ने के बाद पड़ोस स्थित ज्वैलरी शॉप और दूध डेयरी का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के सांक निवासी ललित कुमार द्विवेदी की ज्वैलरी शॉप नगर के सदर बाजार मार्ग पर नत्था मोड़ के पास है। ललित के मुताबिक मंगलवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे जब शटर खोला तो चोरी की घटना का पता चला। दावा है कि चोरों ने 20 हजार रुपये और लगभग डेढ़ किलो चांदी दुकान से चोरी की है। ज्वैलरी शॉप के पास ही एक दूध डेयरी भी है। चोरों ने दूध डेयरी को भी निशाना बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें