हरदोई जिले के पाली कस्बा में अंडा विक्रेता और हिस्ट्रीशीटर की बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का बाजार में जुलूस निकाला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से अपराध न करने की कसम खिलवाकर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। अंडा विक्रेता की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर का चालान कर दिया गया। मोहल्ला काजी सरायं निवासी राजू गुप्ता की मुख्य बाजार में प्राथमिक स्कूल के पास अंडे की दुकान है।