संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर बुधवार को हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद प्रयागराज में हुई घटना पर बयान को देकर फंस गए। पहले तो घटना को छोटी मोटी घटना बता दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर बयान वायरल हुआ तो फिर इस पर सफाई भी दी। मछुआ समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर डॉ. संजय कुमार निषाद प्रदेश में संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। वह बुधवार को हरदोई पहुंचे।