फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये शराब पर खर्च करने पर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने फंदा लगाकर दी जान

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 06:09 PM IST

मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने पर शनिवार रात पति पत्नी का विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के पत्थरताली में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास की है। नेवादा विजय निवासी छोटेलाल उर्फ छोटई (42) पत्थरताली में स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। ईंट भट्ठे के पास ही झोपड़ी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। पत्नी छुटक्की के मुताबिक, शनिवार शाम ठेकेदार ने हफ्ते भर की मजदूरी की रकम छोटेलाल को दी थी। रात में झोपड़ी के बाहर ही छोटेलाल ने मजदूर ठेकेदार और एक मजदूर के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद वह घर पहुंचा । यहां बेटी की शादी में कुछ माह पहले लिए गए लोन की किस्त न देने और मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। छुटक्की ने बताया कि आधीरात के बाद दो बजे तक छोटेलाल घर पर रहा और इसके बाद बिना कुछ बताए चला गया। लगभग तीन बजे छुटक्की पति को वापस झोपड़ी में ले आई। इसके बाद वह सो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें