स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज हुए यौन शोषण के मामले को कांग्रेस ने गलत बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार संत समाज की आवाज को दबाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह को सौंपा। ज्ञापन दिए जाने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सनातन धर्म का अपमान करने की कोशिश कर रही है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ सरकार सनातन की गरिमा को तार-तार कर रही है। संगठन प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि इस तरह के मामलों से जनमानस में गलत संदेश जाता है। यह द्वेषपूर्ण राजनीति भारतीय सनातन संस्कृति को नष्ट कर रही है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. राजीव सिंह, अमलेंद्र त्रिपाठी, संजय वर्मा, विशाल नंदवंशी, सुनीता देवी, सुरेंद्र कुमार, आफताब हैदर आदि मौजूद रहे।