हादसों से बचने और जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन और दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को जीआईसी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती और सड़क सुरक्षा अभियान में बनाई गई मानव शृंखला में कहा कि आजादी मतलब मनमानी नहीं नियमों का पालन करना भी है। डीएम ने कहा कि नेताजी ने बड़े पद को ठुकरा कर देश की सेवा की। अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाई। डीएम ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लोगों को नेताजी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था ही आजादी मांगने से नहीं छीनने से मिलती है।