फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में हादसे में घायल बाइक सवार चौथे बराती ने भी दम तोड़ा

बिल्हौर कटरा मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार चौथे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी तीन दोस्तों की मौत के बाद बुधवार को मातम पसरा रहा। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी छुटकई के पुत्र सुधीर की शादी मंगलवार रात थी। बरात सांडी के मंगलादेवी मंदिर के पास रहने वाले मनोज सक्सेना के घर गई थी। शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार देर रात ककरा निवासी राम सिंह उर्फ गोलू कश्यप (25) अपने चचेरे भाई संदीप कश्यप (18) के साथ गांव निवासी रामखिलावन सक्सेना की बाइक से निकला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें