फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चोरी की चावल भरी बोरियां तलाशने पहुंची टीम मकान के अंदर घुसते ही दंग रह गई, ये सामान भी मिला

चलते ट्रक से तिरपाल काटकर चावल भरी बोरियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव में एक मकान में छापा डाला। चोरी की चावल भरी बोरियां तलाशने पहुंची टीम मकान के अंदर घुसते ही दंग रह गई। मौके से देशी शराब के पौवे, रेडीमेड ऊनी कपड़े और टीशर्ट, दवाइयों के ढाई हजार डिब्बे बरामद हुए हैं। मकान मालिक अपने साथियों समेत मौके से भाग निकला। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार के पास एक ट्रक है। इसके अलावा वह ट्रांसपोर्टिंग का काम भी करते हैं। प्रदीप ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 25 दिसंबर को उसका भाई संदीप कुमार गाजियाबाद से चावल लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर इकनौरा गांव के पास ब्रेकर पर ट्रक धीमा हुआ। इसके बाद संदीप ट्रक लेकर सुल्तापुर के शाहगंज चला गया। वहां जब चावल की बोरी उ तारी गईं तब पता चला कि 14 बोरी चावल कम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें