पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की पत्नी प्रतीक्षा सिंह जादौन ने शुक्रवार को महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ होली खेली। यहां भी मस्ती के रंग में सभी सराबोर नजर आए। पुलिस लाइन में एसपी नीरज जादौन की मौजूदगी में शनिवार को होली खेली गई। एसपी ने अपने मातहतों के साथ उत्साह और सौहार्द से भरे माहौल में रंग खेला। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा आदि मौजूद रहे।