फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली इलाके में नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक

अनुज कुमार Updated Tue, 12 May 2026 03:07 PM IST

थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी गांव कोजी, थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। शिवकुमार की शादी करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव लौगार में हुई थी। मंगलवार सुबह राहगीरों ने गांव हरोड़ा के पास सड़क किनारे एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी देखी। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर साइफन नाले में युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें