पिलखुवा क्षेत्र के गालंद गांव में एक अप्रैल से शराब की दुकान गांव के अंदर शिफ्ट होने के विरोध में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पहले यह दुकान गांव से बाहर थी, लेकिन अब इसे आवासीय क्षेत्र में लाने से युवाओं का रुझान शराब की ओर बढ़ेगा और गांव का माहौल बिगड़ जाएगा।