फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में अतिक्रमण के खिलाफ पांच मोहल्लों से आयीं महिलाओं ने किया हंगामा, हुई नौकझोंक, मौके पर पहुंची पुलिस

गढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे रह रहे घुमंतू समाज और आस पास के मोहल्लों की महिलाएं शनिवार को आमने सामने आ गए। महिलाओं ने सड़क किनारे अवैध कब्जा और अनैतिक कार्य का आरोप लगा हंगामा कर दिया। इसी के जवाब में घुमंतु समाज ने कड़ा विरोध किया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर वापस भेजा। देहात थाना के देव नंदिनी अस्पताल के पास फ्लाई ओवर के नीचे और आस पास घुमंतु समाज के लोग रहते हैं। शनिवार को मोहल्ला लक्ष्मणपुरा, हरजसपुरा, कविनगर, प्रहलादगढ़ी, मोहितपुरम, असगरपुरा, बनारसीपुरा व चेतनपुरा की सैंकड़ों महिलाएं गढ़ चुंगी के पास एकत्र हो गई। कुछ ही देर में यहां बनी झुग्गी झोपडिय़ों को हटाने की आवाज तेज हो गई। इसका विरोध करने तमाम घुमंतु समाज की खासकर महिलाएं भी एकत्र हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नौकझोंक हुई। मोहल्लों से आयीं महिलाओं ने बताया कि यहां से निकलना भी दुभर होता है। अतिक्रमण के साथ ही अनैतिक कार्य भी किए जाते हैं, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा भी यहां के लोगों को नोटिस जारी किया गया है, फिर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। जबकि घुमंतु समाज की महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन मोहल्लों के लोग आए दिन आकर उनकी वीडियो बनाते हैं। मानसिक उत्पीडऩ किया जा रहा है, जबकि यहां रह रहे लोग मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे हैं। भारी तनाव के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, दोनों पक्षों को शांत कर घर भेज दिया। गढ़ चुंगी के पास महिलाओं के बीच विवाद को शांत कराकर, दोनों पक्षों को वापस भेज दिया गया है। क्षेत्र में अशांति नहीं होने दी जाएगी।--जितेंद्र शर्मा, सीओ सिटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें