फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहाड़ों पर हुई बारिश और बिजनौर बेराज से छोड़े गए जलस्तर के बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का बुधवार की रात को डीएम अभिषेक पाण्डेय ने एसपी ज्ञानज्य सिंह के साथ दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण भी किया। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खादर क्षेत्र में बसे गांवों में पानी पहुंचना शुरु हो गया है। बुधवार रात डीएम अभिषेक पाण्डेय ने एसपी ज्ञानज्य सिंह के साथ खादर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें