फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़ में गंगा का जलस्तर 11 सेंटीमीटर बढ़ा, 199.57 मीटर के निशान को छुआ

शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दो दिन से लगातार गंगा का उफान जारी है। रूद्रप्रयाग में बादल फटने और बिजनौर बैराज से लाखों क्यूसेक डिस्चार्ज ने गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। खेतों व जंगल में जलभराव से पशुओं के लिए चारे की किल्लत बढ़ गई। इसके अलावा गांवों में जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। बाढ़ के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका रहा। बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए जलभराव से गुजरना मजबूरी बनी रही। शनिवार की सुबह भी ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 199.57 मीटर(समुंद्र तल से) दर्ज किया गया। जोकि बाढ़ के निशान 199.33मीटर से 24 सेंटीमीटर अधिक है। बाढ़ से काकाठेर की मढै़या, कुदैनी की मढै़या, रेतो वाली मढ़ैया, गडावली, लठीरा, भगवंतपुर समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। घरों में पानी घुसने से अनाज और खाने का सामान भीग चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें