हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज में गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चोरी का प्रयास हुआ। एक युवक घरों के बाहर घूमता रहा और चार मकानों पर प्रयास के बाद पांचवें मकान पर ताले तोड़ने की कोशिश करता मिला। इसी दौरान वह मोहल्ला निवासी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बंसल अकेला के घर का ताला तोड़ने लगा तो परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने तत्काल 112 पर सूचना दी।