हापुड़ में गढ़ रोड सीएससी में शिकायत के बाद सदर विधायक विजय पाल आढ़ती अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। विधायक ने निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष में स्वास्थ्य कर्मी से जानकारी ली। कई मरीजों से भी उपचार के बारे में विधायक ने बातचीत की। सीएचसी प्रभारी ने विधायक से की बिजली लोड बढ़ाने की मांग की। ताकि अस्पताल में व्यवस्था न गड़बड़ाए। विधायक ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।