फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में गैंस एजेंसी के मुनीम से हुई 3.22 लाख रुपये लूट का खुलासा

हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के परतापुर चुंगी के पास चार जनवरी को निर्मल गैस एजेंसी के मुनीम से हुई 3.22 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई 1.30 लाख रुपये की नगदी, लूट के रुपये से खरीदी गई बाइक, रुपये जमा करने की पर्ची, हैंडबैग व अवैध असलहा बरामद किया है। आरोपियों ने 13 फरवरी को गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई 10.70 लाख रुपये व 27 मई 2024 को थाना कविनगर क्षेत्र से एचपीसीएल पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9.50 लाख रुपये की लूट करना भी स्वीकार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें