फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजघाट में वट अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, सुनाई दी हर-हर गंगे के उदघोष की गूंज

अनुज कुमार Updated Tue, 27 May 2025 02:06 PM IST

व्रत वट अमावस्या के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के उदघोषों के साथ करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सोमवार देर शाम से ही पश्चिमी उप्र, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान प्रदेशों के साथ ही आसपास के जनपदों से श्रद्धालुओं पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गरीब अहसाय लोगों को दान कर गंगा नगरी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर शुख शांति की कामना की गई।वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने पित्रों की आत्मा शांति के पिंड दान और तर्पण कर तीर्थ पुरोहितों को दान दिया।वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ और हर हर गंगे के उदघोषों से गंगा नगरी का नजारा भक्तिमय हो गया। पंडित मुनेंद्र तिवारी ने बताया कि वट सावित्रि व्रत आज मंगलवार को है। जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीघार्यु की कामना कर उपवास रखते हुए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। सुबह से ही महिलाओं की वट वृक्ष पर की भीड़ लगी हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें