हापुड़ में शिवरात्रि का पर्व बुधवार आज मनाया जाएगा, जिसे लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िये अपनी-अपनी मंजिलों पर पहुंच चुके हैं और सुबह 5:39 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर शिव मंदिर पर लाखों कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।