थाना चोला पुलिस और स्वाट देहात टीम ने गागरोल रोड पर मुठभेड़ के बाद मुकेश हत्याकांड के दो आरोपियों कपिल और मनीष को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, 5 खोखे और 5 कारतूस बरामद हुए हैं। मुकेश की हत्या जमीन के विवाद में गोली मारकर की गई थी। गिरफ्तार मनीष पर 7 और कपिल पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।