हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर में दो दिन पूर्व हुए एक विवाह समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार देर शाम परतापुर रोड निवासी रामअवतार कश्यप पर हथियारबंद सात से आठ लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर हमला कर दिया। जिसमें फायरिंग के दौरान राम अवतार के पैर में गोली लगी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।