उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगा नगरी समेत संपूर्ण तहसील क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ है। श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया। गंगाजल और दूध से जलाभिषेक करने के बाद उनका बेलपत्र, गांजा और फूलों से श्रृंगार किया। वहीं गंगा में स्नान भी किया।