हापुड़ में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा फाल्गुन एकादशी के अवसर पर सोमवार को नगर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की 27वीं निशान (ध्वज) यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर ढोल नंगाड़ों के साथ भजनों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। निशान यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर देवी मंदिर पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। निशान यात्रा फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड, चंडी रोड, सराफा बाजार होते हुए छोटी मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।