हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास चौराहे के पास कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार तहसील चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल पर कार को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम मोइनुद्दीन(35) बाइक पर सवार होकर तहसील चौराहे से घर लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास चौराहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक व कार की भिंड़त हो गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।