फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में बायो गैस प्लांट कर्मचारी की मौत, देर रात घर पहुंचाया शव, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के सालारपुर-पलवाड़ा मार्ग स्थित एक बायो गैस प्लांट में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद देर रात कंपनी के कर्मचारी मृतक का शव उसके घर छोड़कर चले गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक महेश चौहान (45 वर्ष) पुत्र राजवीर चौहान, निवासी गांव सलारपुर का था। वह पिछले तीन-चार वर्षों से कंपनी के माध्यम से प्लांट में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रिंकी चौहान, पुत्र अंकित (20), पुत्री काजल (17) और पुत्र रचित (14) हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कंपनी के दो कर्मचारी उनके घर पहुंचे और बताया कि महेश चौहान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरा कुटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले कंपनी के कर्मचारी मृतक का शव घर लेकर पहुंच गए। अचानक शव घर पहुंचने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई और कर्मचारी की मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें