हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा पुराने इंडियन बैंक के पास स्थित जर्जर व पुराना बरात घर बुधवार की शाम भरभराकर गिर गया। बरात घर के मलबे में दबकर इसमें बंधे दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों व बुलडोजर की मदद से घायल दोनों गोवंश को बाहर निकालकर उपचार के लिए भिजवाया।